गुरुग्राम, 30 जून(सतीश राघव): युवती को शादी का झूठा झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। मामला साइबरसिटी गुरुग्राम सेक्टर-39 का है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक निजी गेस्ट हाउस चलाने वाले जोगेश नाम के युवक ने युवती को शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता का आरोप है कि जोगेश जोकि हरियाणा के महेंद्रगढ़ इलाके का रहने वाला है ने पहले उस के साथ दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी का झूठा झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब युवक अचानक पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। हालांकि अब तक आऱोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
