नगर निगम के नए चुने पार्षदों के जीतने के एक महीने बाद लुधियाना के नए मेयर बने बलकार संधू ,सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा और डिप्टी मेयर बने सर्बजीत कौर शिमलापुरी । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बलकर संधू को मेयर की कुर्सी पर बिठा कर उनका मुँह मीठा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेयर बनने के बाद बलकार सिंह संधु ने शहर के विकास करवाने का दवा किया और कहा इसके लिए वो कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से फंड लाकर शहर के विकास के प्रोजैक्ट पूरे किए जाएंगे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि शहर के विकास को लेकर जो भी काम रुके हुए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, केन्द्र सरकार के प्रोजैक्टों जैसे स्मार्ट सिटी, अमृत इत्यादि को बेहतर तरीके से अमल में लाया जाएगा।
वहीं पूर्व जिला अकाली दल के प्रधान हरभजन सिंह डंग ने कहा कि अकाली दल एक साकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगा और हम उम्मीद करते हैं कि कांगे्रस लोगों से किए गए वायदों को पूरा करेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
