हरियाणा डेस्क: सरकार बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की बात तो करती है लेकिन बड़ी बात तो ये है कि अगर बेटियां सुरक्षित ही नहीं होंगी तो फिर पढ़ेंगी कैसे। मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला रेवाड़ी से सामने आया है। जहां पर बावल के गांव में एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने इस घिनौने काम का वीडियो बी वीयरस कर दिया। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। बता दें कि आरोपियो में एक बालिग है और 6 नाबालिग है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
24 मई को किया गया था बलात्कार
जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची के साथ बीते मई महीने की 24 तारीख को दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को इस बात की सूचना मिली थी। वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस की टीम तलाश कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
