Monday , 14 September 2026

वीडियो काॅलिंग और सोशल डिस्टैंसिंग के साथ देखिए कैसे मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

आज वो खास दिन है जो भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। जी हां आज रक्षाबंधन का पावन त्योहार है। कोरोना काल भी भाइ बहन के प्यार को फीका नहीं कर पाया। बहन भाइयों ने अपने अपने तरीके से इस त्योहार को खुशी खुशी मनाया। तो वहीं इस खास अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने महिलाओं को खास सौगात दी। रोहतक में उन्होंने इस खास दिन के लिए पिंक आॅटो की सर्विस शुरू की। भारत माता की जयकारों के साथ  आॅटो को रवाना किया। खास बात तो ये रही कि इस पिंक आॅटो में बैठने वाले किसी भी भाइ बहन से आॅटो का किराया नहीं लिया गया। रोहतक में अपने निवास स्थान पर पूर्व मंत्री ने महिलाओं और बेटियों से राखियां बंधवाई।  

मंत्री ने जहां महिलाओं को पिंक आॅटो की सौगात दी। तो वहीं बहनों ने इस खास दिन को अपने खास तरीके से मनाया। ये तस्वीरें पानीपत की है। जहां बहन भाइयों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कोरोना महामारी के चलते कुछ बहनो भाइयो के घर नहीं पहुंच सकीं। उसका मलाल तो जरूर रहा लेकिन उन्होंने भी वीडियो काल कर अपने भाइयों के लिए दूर से शुभकानाएं दीं। साथ ही कोरोना के जल्द खत्म होने की दुआ की। 

प्रदेश के जिले भले ही कइ हों लेकिन आज रक्षाबंधन के दिन तस्वीरें एक जैसी ही देखने को मिली। आॅनलाइन रक्षाबंधन मनाए जाने की ये तस्वीरें फरीदाबाद से है। जहां कोरोना काल होने के बाद भी बहनों मे भाइयों के लिए रक्षाबंधन का उत्साह कम नहीं हुआ और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *