Friday , 30 October 2026

विवादों से घिरे बाबा रामदेव, IMA ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानें पूरा मामला ?

नेशनल डेस्क: योगगुरू बाबा रामदेव एलोपैथी दवा के खिलाफ बयान देने के बाद बवाल से घिरते नजर आ रहे हैं।  मेडिकल एसोसिएशन ने बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। IMA ने सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इस वीडियो को लेकर जारी की गई है जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव कथित रूप से एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की ये मांग

 IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है या तो वे इस आरोप को स्वीकार करें और आधुनिक चिकित्सा सुविधा को खत्म कर दें या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बाबा रामदेव ने कहा था कि, लाखों लोगों की मौत एलोपैथी दवा खाने से हुई है। लोगों की मौत अस्पताल न जाने, ऑक्सीजन न मिलने की वजह से हुई उससे अधिक एलोपैथी की दवाइयां खाने से हुई हैं।’ रामदेव के इस बयान के बाद डॉक्टरों व हेल्थवर्करों ने उनपर कार्रवाई की मांग की थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *