हरियाणा डेस्क: अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने ‘मेरा आसमान संस्था’ के तहत एक आक्सीजन बैंक की शुरूआत की थी। जिसके तहत कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान आक्सीजन कंस्ट्रेटर इस्तेमाल करने के लिए दिए जा रहे थे। तो वहीं विधायक असीम गोयल की इस नेक मुहिम को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि दानवीरों ने असीम गोयल के पास 5 आक्सीजन कंस्ट्रेटर दान किए। तो वहीं विधायक ने दानवीरों का तहे दिल से आभार जताया है। उनका कहना है कि मुश्किल के घड़ी में इंसान ही इंसान के काम आता है और दानदातों ने कोरोना मरीजों के लिए सांसे बांटने का काम किया है।

इसके साथ ही विधायक ने लोकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों का भी जिकर किया। उन्होंने कहा कि जीवन के साथ जीविका भी जरूरी है। लेकिन आज के समय में जीवन से कीमती कुछ भी नहीं है। इसलिए ये दिक्कत कुछ ही समय की है। हालात बदलने के साथ जिंदगी भी सही होने लगेगी। विधायक असीम गोयल ने इसके साथ ही लोगों से सुरक्षा बरतने और सभी से अपना खास ख्याल रखने की अपील की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
