बीते बुधवान यानि 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र संपन्न हुआ। करीब तीन घंटे 13 संशोधन विधेयक रखे गए, जिसमें से 12 पास हो गए। हालांकि इस दौरान सैशन में कोई प्रश्नकाल नहीं रखा गया था। जिसके चलते लगता है कि महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुडू नाराज हैं और अब उनकी नाराजगी चंडीगढ़ में एक प्रेस काफं्रेस के दौरान देखने को मिली। जहां उन्होंने सपन्न हुए विधानसभा सत्र को लेकर हैरानी जताई है। कुंडू ने पक्ष और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में सब मौनी बाबा बनकर बैठे रहे।
उन्हांेने हैरानी जताते हुए कहा कि नेता विपक्ष ने बीएसी की बैठक में चर्चा ना होने और केवल बिल पारित करने की बात को कैसे मान लिया। बलराज कुडू ने कहा कि हरियाणा में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों में से किसी एक ने भी किसान हित में अद्यादेश की आवाज नही उठाई।
दरअसल बलराज कुंडू सदन में केंद्र सरकार ने द्वारा लाए गए तीन अद्यादेश के बार में चर्चा करना चाहते थे। लेकिन कोरोना के चलते सदन में प्रश्नकाल नहीं रखा गया था। बलराज कुडू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे तो किसान अद्यादेश पर कॉलिंग अटेंशन और प्राइवेट बिल लेकर आए थे लेकिन सरकार ने नामंजूर कर दिया। उनका कहना था कि सरकार एग्रीकल्चर के चैप्टर से भागना चाहती है।
बलराज कुडू ने जहां सरकार पर निशाना साधा तो वहीं उन्होंने काग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कि हरियाणा में कांग्रेसी नेता बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहें हैं।
आपको बता दें कि महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू आज यानि गुरूवार को चंडीगढ़ मे थे। जहां उन्होंने विधानसभा के सैशन को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों को ही निशाने पर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
