Wednesday , 28 October 2026

विदेशी युवती को लिफ्ट देने के बहाने किया सामूहिक बलात्कार

गुरुग्राम, 9 जून। दिल्ली से सटा साइबर सिटी गुरुग्राम एक बार हुआ शर्मसार। गुरुग्राम के एमजी रोड पर एक बार फिर विदेशी युवती को लिफ्ट देने के बहाने 5 युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मूलरूप से केन्या गणराज्य की रहने वाली है। 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बुधवार रात पार्टी के बाद एमजी रोड पर ब्रिस्टल चौक के पास दिल्ली छतरपुर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी, तभी एक स्कार्पियों कार में सवार तीन लोगों ने उसे घर तक लिफ्ट देने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे दिल्ली न ले जाकर सेक्टर-56 इलाके में ले गए। जहाँ पहले से ही दो लोग और मौजूद थे। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वारदात के बाद पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची और अपने साथियों को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के साथी पीड़िता को लेकर सेक्टर 56 पुलिस थाना पहुंचे । विदेशी युवती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

 

पुलिस गिरफ्त में आए ये तीनों आरोपी सुन्दर,प्रवीण और मोहित पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेशी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी सुन्दर और प्रवीण गुरुग्राम के घाटा गांव के रहने वाले है। जबकि मोहित बेहरामपुर गांव का रहने वाला है। हालाँकि ये कोई पहला मामला नहीं है। जब गुरुग्राम के एमजी रोड पर विदेशी युवती को लिफ्ट देने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया हो। आपको बता दें कि एमजी रोड पर इस तरह की वारदात आम है लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एमजी रोड पर भारी पुलिस बल तैनाती का दावा करने वाली गुरुग्राम पुलिस बेख़ौफ़ अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *