कुरुक्षेत्र,19 मार्च : उपायुक्त एसएस फुलिया और केडीबी की सीईओ पूजा चांवरिया ने विक्रम सम्वत 2075 के कैंलेडर का विमोचन किया। केडीबी ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर आकर्षक कैलेंडर तैयार किया है और इस कैलेंडर में 48 कोस के सांस्कृतिक और धार्मिक झरोंखे नजर आएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केडीबी की सीईओ पूजा चांवरिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि केडीबी के कैलेंडर में चांद्र तिथियों को आकर्षक रुप में दिखाया गया है। केडीबी द्वारा प्रकाशित इस कैलेंडर में सम्पूर्ण 48 कोस क्षेत्र में तिथियों पर आधारित पर्वो एवं मेलों को प्रकाशित किया गया है। बोर्ड के इन प्रयत्नों से निश्चय ही कुरुक्षेत्र में तीर्थ यात्रा पर्यटन का विकास होगा। इस कैलेंडर में कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक पहचानों को भी छाया चित्रों एवं कथानक के आधार पर अंकित किया गया है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 50 साल की यात्रा पूरी हो चुकी है। इस यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष एवं भारतीय कैंलेडऱ विक्रम सम्वत को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा कैलेंडर तैयार किया गया है। यह कैलेंडर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक सम्पदा का संदेश वाहक बनेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
