रतिया, 7 अगस्त : रतिया वार्ड नं 5 व 12 के बीच गन्दे पानी की निकासी के लिए लाखों रुपयो की लागत से बने नाले में पानी की निकासी न होने से दोनो वार्डो के लोग काफी परेशान है। हालत यह है कि जगह जगह से नाला टूटने के कारण नाले का गंदा पानी गल्लियों में खड़ा रहता है जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वार्ड वासी इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान दोनो वार्डों के लोग आज इकट्ठा हुए और नगरपालिका व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपयों की लागत से बने इस नाले में एक दिन भी पानी की निकासी नही हुई उल्टा पानी गलियों में ही खड़ा रहता है जिससे उनका पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वार्ड के लोग कई बार अपनी इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या वहीं की वहीं हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में उनकी इस समस्या का समाधान न हुआ तो वह रोड जाम करंगे और अगर फिर भी उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला तो दोनों वार्डो के लोग आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
