चंडीगढ,7सितम्बर। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की पहली बैठक में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन में पढे गए शोक प्रस्ताव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वाजपेयी की कविताएं कत्र्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाती है। पिछले सत्र से सदन के मानसून सत्र तक दिवंगत हस्तियों,याहीदों प्राकृृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी की शांति के लिए सदन ने दो मिनट मौन रखा।
मुख्यमंत्री ने शोक प्रस्ताव में वाजपेयी के जीवन परिचय और उनकी राजनीतिक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने देश के दूसरे पोकरण परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की अतुल्य सेवाओं के लिए वाजपेयी को वर्ष 1992 में पद््म विभूषण और वर्ष 2016 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेश्ी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। काव्य उनके जीवन का अभिन्न अंग था। उनकी राष्ट््वादी कविताएं उत्साह और मानव मूल्यों पर आधारित थीं। उनकी कविताएं लोगों में कत्र्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करती है। उन्होंने जय जवान-जय किसान नारे के साथ जय विज्ञान को जोडकर पूरी दुनिया को भारत की बढती शक्ति का संकेत दिया। वाजपेयी शासन में शुरू की गई नई योजनाओं का उल्ले,ा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसान बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड योजनाएं शुरू कीं। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना,स्व जलधारा योजना,प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना,सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना जैसी योजनाएं शुरू कर देश के ग्रामीण विकास को नई दिशा दी। वाजपेयी बुलदियों तक पहुंचकर भी अपनी मिट््टी से जुडे रहे।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ के पूर्व राज्यपाल बलरामजीदास टंडन के निधन पर शोक प्रस्ताव पढते हुए उन्हें अनुभवी राजनीतिज्ञ और कुशल प्रशासक बताया। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी,वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर,जैन मुनि तरूण सागर,हिंदी कवि गोपाल दास नीरज,हरियाणा से पूर्व सांसद रामचन्द्र बैंदा,हरियाणा के पूर्व मंत्री श्यामचंद,पूर्व मंत्री जयसिंह राणा,हरियाणा विधानसभा में जींद से सदस्य हरी चन्द मिझा,हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य गौरीशंकर,केरल की प्राकृृतिक आपदा में दिवंगत लोगों और विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव,विधायकों,पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों के परिजनों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
