करनाल में चोरी और लूटपाट जैसी वारदातें आम होती जा रही है ऐसी ही लूट की एक और वारदात सामने आई है। लूट की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। ये मामला है करनाल के मॉडल टाऊन का जहां एक करियाना व्यापारी को देर रात उसके घर के बहार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने लूट के प्रयास से उस पर गोली से हमला कर दिया जोकि व्यपारी की टांग के आर पार हो गई। इतना ही नहीं लुटेरों ने व्यापारी की आँखों में मिर्ची पाउडर भी डाला, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और लुटरे वहां से फरार हो गए।
घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है, कि जब पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया गया तो पुलिस सुचना मिलने के काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
करनाल में पिछले काफी दिनों से लूटपाट चोरी और छिना झपटी जैसी वारदातें बढ़ती ही जा रही है, जिसे काबू करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है,यही कारण है कि लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
