लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी बन चुकी अमरीकी स्टार मेगन मर्केल की पहचान अब डचेज ऑफ ससेक्स के रूप में बन गई है। क्वीन एलिजाबेथ के पोते हैरी और टीवी सीरीज ‘सूइट्स’ की एक्ट्रेस मर्केल ब्रिटिश शाही परिवार के हजारों साल पुराने विंडसोर कैसल के सेंट जॉर्ज में शादी की। इस रॉयल वेडिंग में ब्रिटेन की जनता से 1200 लोगों को आमंत्रित किया गया । इसके अलावा 600 बाहरी अतिथि इस रॉयल वेडिंग में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्वीन से पहले नहीं सोना
मेगल क्वीन से पहले नहीं सो सकती। यह थोड़ा अजीब प्रोटोकॉल है लेकिन जब भी इवेट्स पर साथ होंगे तो अगर मेगन क्वीन से पहले सोने चली जाए तो यह गलत माना जाएगा ।
फिल्मों या टीवी में काम को बॉय-बॉय
यह एक्ट्रेस हिट टीवी शो ‘सूईट्स’ का महत्वपूर्ण हिस्सा थी। अब वह रॉयल फैमिली का हिस्सा है तो फिल्मों या टीवी में काम नहीं कर सकती।
क्लासी ड्रैसअप
मर्केल से अब रॉयल प्रोटोकॉल्स के हिसाब से ड्रैसअप करने की उम्मीद की जाती है। शाही खानदान में ड्रेसकोड बहुत महत्वपूर्ण होता है।
ऑटोग्राफ नहीं
हॉलीवुड स्टार के रूप में मेगन जहां भी जाती थी ऑटोग्राफ देती थी। लेकिन अब रॉयल पर वह ऑटोग्राफ साइन नहीं कर सकती है।
नहीं दे पाएंगी वोट
मेगन यूके की नागरिकता के लिए अप्लाइ करेगी लेकिन ये क्या उन्हें वोटिंग राइट्स नहीं होंगे। रॉयल फैमिली पार्लियामेंट में वोट नहीं देती है और राजनेताओं से संबंधिती कोई राय नहीं देते।
सोशल मीडिया को अलविदा
डचेस ऑफ ससेक्स को अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स यूज करने की अनुमति नहीं है। यही नहीं वह सेल्फीज भी नहीं ले सकती क्योंकि क्वीन को यह पसंद नहीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
