
हरियाणा डेस्क:-रेवाड़ी के ऐतिहासिक बड़ा तालाब पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर श्रद्धालुुओं की आस्था का केंद्र है। यूं तो हर मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है लेकिन अमावस्या के बाद चांदनी अर्थात पूर्णिमा में इसकी रौनक और अधिक बढ़ जाती है। ऐसी मान्यता है कि चांदनी में हनुमान जी से मांगी जाने वाली हर मन्नत जल्दी पूरी होती है। इसी धारणा के चलते आज मंगलवार को हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं 6 अप्रैल को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती को लेकर भी हनुमान मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंदिर के महंत सतीश वैष्णव ने बताया कि रेवाड़ी का प्राचीन श्री हनुमान मंदिर 200 साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर है जिसमें पूर्णिमा के बाद प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। चांदनी का आज पहला मंगलवार था इसलिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है इसी के साथ ही 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल रात्रि को बाबा का जागरण होगा और 6 अप्रैल को शुद्ध देसी घी से तैयार भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर-दूर से आकर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
