Thursday , 29 October 2026

रेल मंत्री अस्पताल में भर्ती

रेल मंत्री पीयूष गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष गोयल को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सोमवार शाम अचानक उनके पेट में काफी तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक पीयूष गोयल के पेट में दर्द उठा। उस समय गोयल छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करने वाले थे। वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की जानकारी मिलते ही कई बड़े नेता और अधिकारी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *