Friday , 30 October 2026

रिहर्सल के समय हुआ हादसा, हेलिकॉप्टर का हुक टूटने से गिरे जवान

भारतीय सेना आने वाली 15 जनवरी को अपना आर्मी डे मनाएगी। इसी की तैयारियों में जुटे कुछ जवानों के साथ नई दिल्ली में एक हादसा हो गया। ध्रुव हेलिकॉप्टर से उतरने की रिहर्सल कर रहे 3 तीन जवान अचानक से ऊपर से नीचे गिरे। आर्मी ने किसी को भी गहरी चोट लगने की आशंका से मना किया है। सेना ने कहा है कि सभी जवान सुरक्षित हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ध्रुव हेलिकॉप्टर से जवान उतर रहे हैं, लेकिन तभी एकदम से एक जवान नीचे गिर जाता है।

इस अवसर पर आयोजित परेड और हथियारों के प्रदर्शन का उद्देश्य दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराना और देश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *