चंडीगढ़, 4 जून 2025 : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा पार्टी के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करना और अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राहुल गांधी सुबह 11:10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे हरियाणा कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का शेड्यूल:
-
12:15 PM – 1:00 PM: राहुल गांधी की हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहली बैठक।
-
1:15 PM – 2:15 PM: केंद्रीय और राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा।
-
2:45 PM: चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय से एयरपोर्ट के लिए रवाना।
स्वागत के लिए जुटेंगे दिग्गज नेता
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेस प्रभारी बीके हरि सिंह, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहेंगे।
गुटबाजी पर कड़ा रुख
हरियाणा दौरे से ठीक पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी को खत्म करने पर जोर दिया था। माना जा रहा है कि हरियाणा में भी वे इसी मुद्दे को प्राथमिकता देंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
