Thursday , 10 September 2026

राम रहीम की सिरसा में रहने की अवधि नहीं बढ़ी, बरनावा आश्रम के लिए हुए रवाना

सिरसा,08 फरवरी : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब अढ़ाई बजे वे डेरा मुख्यालय से निकले और हिसार रोड होते हुए सड़क मार्ग से बरनावा आश्रम पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राम रहीम को 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें उन्हें 10 दिन सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहने की अनुमति दी गई थी, जबकि बाकी 20 दिन उन्हें बरनावा आश्रम में बिताने थे। हालांकि, उन्होंने सिरसा में 5 दिन और रुकने की अर्जी लगाई थी, लेकिन यह मंजूर नहीं हुई।

 

पहली बार सिरसा में रुके, अनुयायियों में उत्साह

यह पहली बार था जब राम रहीम पैरोल के दौरान सिरसा मुख्यालय में रुके। इससे पहले 11 बार मिली पैरोल के दौरान वे हमेशा बरनावा आश्रम में ही रहे थे। सिरसा में उनके आने से डेरा अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे सिरसा न आएं और अपने घर से ही सत्संग सुनें। इसके बावजूद, हर रोज डेरा प्रेमियों का सिरसा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

 

12वीं बार पैरोल पर बाहर आए राम रहीम

राम रहीम को अब तक 12 बार पैरोल मिल चुकी है। उन्हें पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। इसके बाद 7 फरवरी 2022 को 21 दिन के लिए फरलो मिली थी।

 

पिछली कुछ पैरोल इस प्रकार हैं:

  • 17 जून 2022: 30 दिन
  • अक्टूबर 2022: 40 दिन
  • जनवरी 2023: 40 दिन
  • जुलाई 2023: 30 दिन
  • नवंबर 2023: 29 दिन
  • जनवरी 2024: 60 दिन
  • अगस्त 2024: 21 दिन
  • अक्टूबर 2024: 21 दिन

 

सजा और कानूनी मामले

राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया था। 28 अगस्त 2017 को उन्हें सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन्हें छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी दोषी करार दिया गया। जनवरी 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उन्हें सजा सुनाई गई थी। हालांकि, रणजीत हत्याकांड में बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

 

बरनावा आश्रम से ऑनलाइन सत्संग जारी रहेगा

अब राम रहीम बरनावा आश्रम से ही ऑनलाइन सत्संग करेगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर नाम चर्चा घरों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिससे अनुयायी ज़ूम ऐप के जरिए सत्संग में शामिल हो सकें।

 

सिरसा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राम रहीम के सिरसा पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डेरे के मुख्य गेटों और अन्य स्थानों पर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *