Tuesday , 27 October 2026

राज्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को बैठक से बहार निकलने के दिए आदेश

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुआ हंगामा, राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने शिकायतकर्ता को बैठक से बाहर निकलने के आदेश दिए। कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत सुनते हुए राज्यमंत्री भड़क गए। शिकायतकर्ता ने कहा अगर न्याय नही मिला तो करूँगा आत्महत्या।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज से जब इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उस व्यक्ति का व्यवहार अच्छे प्रकार से नहीं था व्यक्ति भरी मीटिंग में अपना संतुलन खो रहा था। कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि शिकायतकर्ता ने लेडीस अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जो शोभा नहीं देता इसलिए उसे बाहर निकालने के आदेश दिए गए थे। मीटिंग के अंदर से उन्होंने कहा कि मीटिंग को खराब करने का किसी को भी अधिकार नहीं है अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी बात मर्यादा में रखें ताकि किसी को कोई आपत्ति ना हो इसलिए शिकायतकर्ता ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया था। इसलिए उसे मीटिंग से बाहर निकालने के आदेश दिए गए।

गौरतलब है कि पेहोवा निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी खेती की ज़मीन बारे कष्ट निवारण समिति में अपना मुद्दा रखा था।

राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले अबकी बार 8200000 मीट्रिक टन अनाज आया है जो पिछली बार से बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर अंदर सारा अनाज गोदामों में पहुंच जाएगा और प्रदेश में सभी जगह मंडियों में अच्छी व्यवस्था है आज किसानों का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है और ट्रेडिंग का जमकर किसान फायदा उठा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *