चंडीगढ़ 23 नवम्बर :पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से उनका सबसे ज्यादा फोकस देश को डिजिटल बनाने पर है। मोदी सरकार देश को ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालयों में होने वाले कामकाज को भी डिजिटल रूप देने में जुटी हुई है। नोटबंदी से लेकर जीएसटी जैसे इस सरकार के बड़े सुधारों ने भी डिजिटल इंडिया को बढ़ाने में कहीं न कहीं अहम भूमिका निभाई है। इस सरकार को आप सुझाव देना चाहते हैं या फिर कोई शिकायत करना चाहते हैं। तो हर चीज के लिए एक ऑनलाइन माध्यम मौजूद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश की प्रशासन व्यवस्था को चलाने में आम आदमी की सहभागिता बनी रहे. इसके लिए भी मोदी सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है। My Gov नाम के इस पोर्टल पर आप न सिर्फ सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर सुझाव दे सकते हैं। बल्कि सरकार के कई काम में भाग भी ले सकते हैं। इस पोर्टल पर आए दिन सरकार नये आयोजन करती रहती है। इन आयोजनों में हिस्सा लेकर आप न सिर्फ देश के प्रति अपना योगदान देते हैं बल्कि आपको इनाम भी मिलता है।
मोदी सरकार लगातार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। इसके लिए उसने दर्जनभर से ज्यादा वेबसाइट शुरू की हैं। आम लोगों को सीधे सरकार से संपर्क साधने के लिए ई-संपर्क पोर्टल, किसी आयोजन के लिए आप डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड भेजना चाहते हैं. तो इसके लिए आप ई्ग्रीटिंग्स् वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। आपको सरकारी स्कीम से जुड़ा डाटा चाहिए तो आप data.gov.in पर जा सकते हैं। आप भारत के बारे में जानकारी चाहते हैं। तो आप india.gov.in पर जा सकते हैं, ऐसी ही दर्जनों वेबसाइट मोदी सरकार ने शुरू की हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
