Friday , 11 September 2026

यूनाइटेड सिख पार्टी ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर दोषियों की गिरफ्तार की मांग की

लुधियाना, 30 अगस्त। यूनाइटेड सिख पार्टी द्वारा लुधियाना के एडीसी इकबाल सिंह संधू को मेमोरेंडम दिया गया, जिसमें उन्होंने जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन द्वारा बहबल कला गोलीकांड में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के नाम सामने आने पर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस दौरान जरनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन द्वारा बहबल कला गोलीकांड में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के नाम सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसको लेकर लुधियाना डीसी को मेमरैंडम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

जरनैल सिंह ने यह भी कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने विधायकों की नहीं सुनते तो सभी विधायक एक जुट होकर CM को बदलें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *