सोहना,3 जुलाई(सतीश कुमार राघव): सोहना में एक विधवा महिला के घर जबरदस्ती घुसकर युवक ने जबरन रेप का प्रयास किया। किसी तरह से बचते बचाते महिला आरोपी युवक से छूटकर बाहर भागी जिससे युवक के इरादों पर पानी फिर गया। पीड़िता महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ सोहना सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कालोनीवासियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चूका है। इसके अलावा आरोपी पर चोरी के भी मुकदमे दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित एक विधवा महिला है, जिसके दो बच्चे है। रात को जब वो अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी तभी रात करीब 12 बजे आरोपी युवक महिला के कमरे में घुस गया और महिला से जबरदस्ती करने लगा किसी तरह महिला ने आरोपी से खुद को बचाया।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
