यमुनानगर: यमुनानगर के लघु सचिवालय के बाहर पति-पत्नी के विवाद ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पत्नी की मां ने अपने दामाद को पकड़कर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान दामाद की मां के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी को दहेज के लिए परेशान किए जाने का आरोप लगा रही थी। महिला का कहना था कि उसकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दामाद ने उसकी मां और बहन को गालियां दीं, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
हंगामे के दौरान महिला ने अपने दामाद को गले से पकड़ लिया। इसके बाद वह कथित तौर पर बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ पूरे घटनाक्रम को देखती रही।
वहीं, पति ने अपनी सास के आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि उसकी पत्नी छह महीने की गर्भवती है और उसके साथ जानबूझकर विवाद किया जा रहा है। पति का आरोप है कि उसकी सास उसकी पत्नी को उसके साथ वापस नहीं भेजना चाहती।
दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। लघु सचिवालय के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
