इंद्री : कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री भीम सैन मेह्ता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए सोमवार को इंद्री में हुई मुख्यमन्त्री की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि रैली में कोई भी बड़ी घोषणा नहीं हुई। हलके की जनता को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद थी कि महिला कालिज व आई टी आई की घोषणा होगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की। भीम सैन मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चर्मसीमा पर है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्वमंत्री भीम सैन मेहता ने कहा कि इंद्री के किसी भी कार्यलय में अधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज जहाँ एक तरफ सड़कों को बनवाने की बात करते हैं। वहीं इंद्री हलके में आज भी 27 ऐसी सड़के है, जो आज तक नहीं बनी। कर्णदेव काम्बोज हलके जाकर देखे की उन्होंने कौन सी सड़कें नई बनवाई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
