Wednesday , 28 October 2026

मुख्यमंत्री के रवैये से नाराज सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय को लगाया ताला

चंडीगढ़ सीएम दरबार से निराश होकर लौटे सरपंचों व ग्राम सचिवों ने शुक्रवार को तोशाम व कैरू ब्लॉक कार्यालयों पर ताले जड़ दिए और किसी भी कर्मचारी को बीडीपीओ कार्यालय में घुसने नहीं दिया। इस दौरान सभी पंचों और सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालयों के बहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट व कमरों को ताले लगा दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले 51 सदस्यीय सरपंचों की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने उनकी 10 मांगों को खारिज करते हुए बाद में उन्हें पुलिस द्वारा धक्के मरवाए। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से खफा होकर सरपंचों ने फैसला लिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक खंड विकास कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को घुसने नहीं दिया जाएगा और न ही कोई काम करने दिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *