आस्ट्रेलिया के कॉमनवल्थ गेम्स में 75 किलोग्राम भार वर्ग के बॉक्सर विकास कृष्णनन ने कैमरून के बॉक्सर को 5-0 से हराकर गोल्ड मैडल लेकर देश का नाम रोशन किया है। विकास कृष्णनन की इस जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल छा गया और परिवार वालों ने मिटाई बाँट कर अपने बेटे की जीत का जश्न मनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वल्र्ड चैपियनशिप व एशियन खेलों में गोल्ड लेने वाले मुक्केबाज विकास कृष्णनन को 2010 व 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में जाने का मौका नहीं मिल पाया था। जिसकी कमी को 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में विकास ने पूरी की है। विकास ने पहली फाईट आस्ट्रेलिया, दूसरी जामिया व तीसरी फाईट जिबाबे के मुक्केबाजों के साथ लड़ते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा। जिसके बाद विकास ने फाईनल में कैमरून के बॉक्सर को 5-0 से हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
