चंडीगढ़ : लुटेरों ने दिनदिहाड़े बजुर्ग महिला को बंदक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना चंडीगढ़ सेक्टर 37 की है जहाँ बुजुर्ग महिला जब घर पर अकेली थी तो एक महिला और पुरुष मकान किराय पर लेने की बात कह घर देखने के बहाने अंदर घुसे और महिला को बंधक बना सोने की चैन और कान की बालियां लेकर फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दोनों महिला पुरुष स्कूटर पर आए थे और शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुँच छानबीन शुरू कर दी है जिसके लिए पुलिस ने बजुर्ग महिला का मेडिकल भी करवाया। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
