Sunday , 26 July 2026

महिलाओं ने रोष स्वरूप कैंडल मार्च निकाला

सिरसा(विजय कुमार): हरियाणा प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध औऱ पिछले दिनों हुई महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण रेप के विरोध में  महिला कोंग्रेस ने अपना मोर्चा खोला। कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवन्तिका माकन तंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने रोष स्वरूप कैंडल मार्च निकलते हुए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। अवंतिका तंवर ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं पर लगातार अपराध में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े से कड़े कानून बनाये जाने की मांग की,जिससे इस तरह के अपराध करने से पहले कोई भी हज़ार बार सोचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *