यमुनानगर, 6 जुलाई(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने युवक की जमकर पीटाई कर दी । एक मामूली सी बात को लेकर महिला की युवक के साथ पहले तो बहस हुई और फिर देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुँच गई। हुआ यूँ कि युवक महिला के बच्चे को बेंच से हटा कर अपना मोबाइल चार्जिग पर लगाकर वहां बैठ गया। इतनी सी बात को लेकर महिला का गुस्सा युवक पर फुट पड़ा और महिला ने बहस शुरू कर दी और बाद में युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने एक के बाद एक थप्पड़ युवक को जड़ दिए। इतना ही नहीं इस विवाद में महिला ने युवक के कपडे तक फाड डाले। वहां खड़े लोग इस तमाशे को देखते रहे लेकिन किसी ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास तक नहीं किया। इसी बीच जब लोगों ने मीडिया के कैमरे को देखा तो बीच बचाव करते नजर आए। इस दौरान युवक मोबाइल चार्ज करने की बात कह रहा था और महिला अपने बच्चे को बेंच से हटाकर बच्चे को थप्पड मारने की बात कह रही थी।
हालांकि इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस तक भी पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस के पास इस मामले संबंधित कोई शिकायत नहीं है। पुलिस का कहना है कि अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
