Monday , 26 October 2026
महाकुंभ में पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा का किया पूजन, सूर्य को दिया अर्घ्य

महाकुंभ में पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा का किया पूजन, सूर्य को दिया अर्घ्य

प्रयागराज,5 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 5 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर अमृत स्नान किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रयागराज दौरा महाकुंभ की शुरुआत के बाद पहला था। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का दौरा किया था, जहां उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की लागत वाली 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर और महाकुंभ मेले के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। प्रमुख स्थलों पर डॉग स्क्वॉड और एंटी सबोटेज टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा, एटीएस, एनएसजी और अन्य सुरक्षा बलों को भी अलर्ट किया गया है। संगम क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

PM मोदी का कार्यक्रम सुबह 10:05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने से शुरू हुआ। इसके बाद, वह हेलीकॉप्टर से अरैल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचे और वहां से जल मार्ग द्वारा संगम पहुंचे। प्रधानमंत्री का स्नान कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था।

नए प्रोटोकॉल के अनुसार, PM मोदी महाकुंभ में केवल एक घंटे के लिए उपस्थित रहेंगे और पहले से तय अन्य कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।

यातायात व्यवस्था

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात में मामूली बदलाव होगा। VIP घाट तक जाने वाले रास्ते पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन संगम क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्तों पर कोई डायवर्जन या यातायात प्रतिबंध नहीं होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *