Monday , 14 September 2026

मजदुर के घर में अचानक लगी आग

भिवानी जिले के गांव मढाणा में अचानक एक मजदूर के मकान में आग लग गई जिसमे पति पत्नी दोनों झुलस गए । दोनो को गंभीर हालत में भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन दोनो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी उस समय दोनों पति पत्नी मुकेश और सुमन घर पर ही थे कि अचानक घर में आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तथा दोनो को घर से निकालकर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुँच आग पर काबू पाया। घर में लगी आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *