हरियाणा डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अकसर अपनी उटपटांग बयानबाजी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। तो वहीं हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज उनके बयानों पर पलटवार कर राहुल गांधी को करारा जवाब भी देते हैं। तो वहीं अब मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरसअल राहुल गांधी ने कोरोना काल में केंद्र सरकार की सकारात्मक सोच का लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, केंद्र की सरकार सकारात्मक सोच की झूठी तस्वीर पेश कर रही है। अपनों को खोने वाले कर्मचारियों के साथ सरकार मजाक कर रही है। तो वहीं राहुल गांधी के उसी बयान पर मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये तो देश के साथ दुश्मनी निभा रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने तो कांग्रेस को डूबा जहाज तक बता दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
