Friday , 11 September 2026

भाजपा विधायक असीम गोयल ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन !

हरियाणा डेस्क:-शहीद भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आज देशभर में शहीदों को नमन किया जा रहा है। शहीदों के बलिदान के सामने आज हर कोई नतमस्तक है। इसी कड़ी में अंबाला में आज शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा विधायक असीम गोयल भी शहीदों की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक हुए। विधायक ने शहीद भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए और नमन किया। शहीदी दिवस के मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक ने बताया कि शहीद भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव आज हर युवा के रोल मॉडल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस तरह शहीदों ने छोटी उम्र में देश के लिए शहीदी दी यह प्रेरणादायक है। विधायक ने कहा कि आज युवाओं को किसी अन्य को अपना रोल मॉडल बनाने की जरूरत नहीं, क्योंकि शहीद भगत के जीवन में देशभक्ति, बलिदान , त्याग सब है। विधायक ने कहा कि आज अगर हम आज़ादी का आनन्द ले रहे हैं खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह शहीदों के बलिदान की ही देन है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *