Saturday , 31 October 2026

भाखडा मेन ब्रांच को तोडने की साजिश हुई नाकाम

टोहाना,01 जुलाई(नवल सिंह) । पंजाब के गांव हरिगढ गेल्या में मेन भाखडा ब्रांच नहर मे सुरंग के रास्ते तोडने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पूर्व मार्किट कमेटी चैयरमेन ने मामले की सूचना खनौरी पुलिस को दी। सुरंग ढाई फुट चौडी व 13 फुट गहरी खोदी जा रही थी। बता दें ,भाखडा टूूटने से करीब आधा दर्जन के लगभग गांव डूब जाने की संभावना थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस की टीम एसएचओ प्रीतपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पंहुची तथा सुरंग बनाने के लिए प्रयोग किए जा रहे औजारो को कब्जें में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से दिया, लकडी का डंडा, भगवां कपडा और लाठी बरामद हुए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *