Wednesday , 28 October 2026

बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर अजरौंदा और दौलताबाद के किसानों ने खोला मोर्चा

नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे ये सभी लोग फरीदाबाद के अजरौंदा और दौलताबाद गांव के किसान हैं। जिन्होने बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद ये सभी किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर पहुंवे और वहा पर जमकर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी सरकार उन्हें मुआवजा नहीं दे रही है।

इन किसानों का आरोप है कि 1995 में इनके जमीनों को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी  , जो कि 1998 में पूरी हो गई  । बाद में मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर यह लोग कोर्ट गए जहां से 2019 में इनके पक्ष में फैसला सुना दिया गया । किसानों के मुताबिक कोर्ट ने सरकार को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के आदेश दिए । किसानों का आरोप है कि 2019 मैं कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश दिए थे लेकिन तब से अब तक उन्हें मुआवजे की पूरी राशि नहीं दी गई है ।

किसानों का कहना है कि अगर सरकार के पास उन्हें भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है तो उन्हें उनकी जमीन वापस दे दी जाए । किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी जल्द ही सुनवाई नहीं की गई वे सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। अब किसानों की इस चेतावनी का क्या असर होगा, ये देखने वाली बात होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *