नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ 11 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी अच्छा रिव्यू मिला और फिल्म में आलिया और विक्की की एक्टिंग की भी काफी सरहाना की गई। जिसके बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है और लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज 7 दिन हुए हैं वीकेंड के बाद भी फिल्म वीकडेज में भी लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने बुधवार तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”राजी’ इज अनस्टोपएबल… बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया। यहां देखें वीकडेज में ट्रेंडिंग है फिल्म। फिल्म का कलेक्शन कैसे भी धीमा नहीं हुआ है। शुक्रवार- 7.53 करोड़, शनिवार- 11.30 करोड़, रविवार- 14.11 करोड़, सोमवार- 6.30 करोड़, मंगलवार- 6.10 करोड़, बुधवार 5.90 करोड़. अब तक का कुल कलेक्शन 51.24 करोड़’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
