Saturday , 12 September 2026

बिना डिग्री लिए ही लोगों का इलाज कर रहा था फर्जी डाक्टर, कोख का भी करता था सौदा!

फरीदाबाद की पुलिस ने फर्जी डाक्टर के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस की गिरफ्त मे दिखाई दे रहा ये फर्जी डाक्टर बिना डिग्री लिए ही लोगों का इलाज कर रहा था और कोख का सौदा भी किया करता था। बता दें कि ये झोलाछाप डॉक्टर न्यू जनता कॉलोनी में मुस्कान नाम से एक क्लीनिक चला रहा था। यहा पर गैर कानूनी रूप से गर्भपात के साथ-साथ लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। ये फर्जी डॉक्टर बीत 5 साल से फरीदाबाद की न्यू जनता कॉलोनी में क्लीनिक चला रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फर्जी डॉक्टर ने फर्जी तरीके से हरियाणा मेडिकल काउंसिल चंडीगढ़ का फर्जी सर्टिफिकेट भी बनवाया हुआ था जिसके सहारे वह लोगों की आंखों में धूल झोंक कर डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था। कैमरे पर इस आरोपी ने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया।

स्वास्थय विभाग की टीम ने जाल बिछाकर इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान क्लीनिक से गर्भपात कराने की कुछ दवाइयां, औजार और कई अन्य उपकरण ऐसे मिले हैं जो गर्भपात कराने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

बता दें कि इस गोरखधंधे में इसकी पत्नी भी इसका सहियोग कर रही थी लेकिन छापेमारी से पहले ही वह क्लिनिक से निकल चुकी थी। फिलहाल आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया गया है जिसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *