Thursday , 10 September 2026
बाराबंकी केअवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़, 2 की मौत, 40 घायल

बाराबंकी केअवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़, 2 की मौत, 40 घायल

बाराबंकी, 28 जुलाई 2025 – सावन के पवित्र महीने में देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से आज सुबह जो खबर सामने आई, उसने भक्ति को मातम में बदल दिया। जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार तड़के करंट फैलने से भगदड़ मच गई, जिसमें 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तड़के करीब 3 बजे उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में जुटे थे। एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर मंदिर के टीन शेड पर गिर गया। इससे पूरे शेड में करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु कुचले गए।

हादसे में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रशांत और एक अन्य अज्ञात श्रद्धालु की जान चली गई। घायलों को तुरंत त्रिवेदीगंज सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।


हरिद्वार में भी मचा था कोहराम

यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही रविवार को हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के कारण 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। कांवड़ यात्रा के बाद रास्ते खुलते ही हजारों श्रद्धालु एक साथ मंदिर में पहुंचे और भीड़ के दबाव से भगदड़ मच गई। हादसे में लोग घायल हुए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *