जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में ”अयोध्या में राम मंदिर क्यो?’ इस मुद्दे पर बहस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में डॉ. सुब्रमण्यन स्वामी हिस्सा लेने वाले थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार रात कोएना हॉस्टल में 9:30 बजे होना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि मैंने जेएनयू में लेक्चर देने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि मेरा लेक्चर क्यों कैंसिल किया गया, उसका जवाब वही लोग दे सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम रद्द होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि वामपंथी लोग हमें इनटॉलेरेंस का पाठ पढ़ाते थे, अब उनको जवाब देना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
