नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के राजीव चौक मैट्रो स्टेशन पर एक लोकप्रिय अमरीकी फास्ट-फूड चेन से बर्गर खरीदना एक व्यक्ति के लिए महंगा पड़ा। बर्गर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा था जिससे उस व्यक्ति के गले में घाव हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। राकेश कुमार ने रविवार को बर्गर किंग आऊटलैट से चीका वैज बर्गर खरीदा। खाने के दौरान कुमार ने महसूस किया कि इसमें कुछ सख्त वस्तु है। इसके बाद कुमार को उलटी आने लगी। कुमार ने इस बारे में शिफ्ट मैनेजर और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कुमार को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि भूख लगने पर कुमार ने बर्गर किंग से बर्गर खरीदकर खाते हुए उसे लगा जैसे किसी नुकीली चीज से उसके गले के अंदर कट लग गया है। उसने बर्गर खाना बंद कर दिया। अचानक उसके पेट में भी दर्द शुरू हो गया और उसे उल्टियां आने लगीं। कुमार ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने बताया कि राकेश के गले में घाव हो गए हैं। फरेंसिक टीम ने जब जांच की तो बर्गर में प्लास्टिक जैसे ऑब्जेक्ट का सैंपल दिया। प्लास्टिक का कुछ अंश राकेश के पेट में भी चला गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
