Thursday , 29 October 2026

बरसाती पानी से स्वीमिंग पुल बना रेलवे अंडरब्रिज, जलमग्न हो गई सोनीपत शहर की सड़कें

मानसून के इस मौसम ने भले ही भीष्ण गर्मी से राहत दी हो। लेकिन इस बरसाती पानी ने प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी। प्रशासन के वो सभी तमाम दावे पानी मे बह गए जिसमें जनता को राहत देने की बात की गई थी और इसकी गवाही ये तस्वीरें खुद दे रही हैं। बदहाली और बदइंतजामी की ये तस्वीरें सोनीपत शहर से सामने आई है। शनि मंदिर अंडरब्रिज में बरसाती पानी लबालब 10 फीट तक भर गया। पानी भी ऐसा भरा रेलवे का ये अंडरब्रिज स्विमिंग पुल सा नजर आने लगा। अंडरब्रिज में पानी भर जाने से पूरा रास्ता ही ब्लाॅक हो गया और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आप खुद ही देखिए कि कैसे सड़क पर लबालब पानी भरा है और लोग अपने वाहनों के साथ इसी पानी के बीच खड़े हैं। ये तस्वीरें बताती है कि मानसून से निपटने के लिए प्रशासन ने क्या खास इंजाम किए थे। रही सही कसर स्थानीय निवासियों ने भी पूरी कर दी। 
बाईट… स्थानीस निवासी  (full byte 33 sec) 
वीओ..  इस तरह की तस्वीरें सिर्फ अंडरब्रिज की ही नहीं थी। बल्कि सोनीपत शहर की ज्यादातर सड़के इस तरह लबालब रहीं। सड़क से गुजरने वाले लोगों का स्वागत इसी बरसाती पानी ने किया। हालांकि इस तरह की ये कोई पहली तस्वीर नहीं है। बल्कि हर मानूसन में इसी तरह का नजारा देखने को मिलता है। प्रशासन हर बार पूरे इंतजाम करने के दावे करता रह जाता है, लेकिन बरसाती पानी है कि मानता ही नहीं। प्रशासनिक दावों पर पानी फेर ही जाता हैं और अपने पीछे छोड़ जाता है लोगों के लिए दिक्कत और ढेर सारी परेशानियां..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *