हिंदी में लिखे दो पन्ने के धमकी भरे पत्र ने अंबाला पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस पत्र के मिलने के बाद से सभी अलर्ट पर आ गए है। पत्र के तार पाकिस्तान से जोड़ते हुए हिंदुस्तान के अंबाला, दिल्ली, पंजाब और अयोध्या में बम से धमाके होने की जिक्र किया गया है। ज्ञात रहे कि अंबाला एफरफोर्स स्टेशन में कुछ दिन पहले ही राफेल लड़ाकू विमान की तैनाती की गई थी। पत्र लिखने वाली ने अपना नाम मोनिका बताया है और यह पत्र एयरफोर्स अधिकारियों को सामान्य डाक से मिला है।
अभी 29 जुलाई को ही अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर फ्रांस से राफेल की पहली खेप आई है कि अब एक साधारण डाक द्वारा एयरफोर्स को उड़ाने का पत्र आ गया है ! हालांकि पुलिस की माने तो ये पत्र किसी ने शरारत कर लिखा है लेकिन फिर भी पुलिस वखुफिया एजेंसी इसकी गहराई से जांच में जुट गई है। अंबाला में इस तरह के पत्र पहले भी कई बार आ चुके हैं। तो वहीं फिलहाल पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर है और हर पहलू से इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
