शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में गैंगवार की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े सुबह एक दुकान पर शेविंग के लिए आए शख्स पर हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच की और वारदात से सम्बंधित जानकारी में जुट गई। घायल शख्स को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालात गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल में जबरदस्त हंगामा किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस मामले की जल्द से जल्द जाँच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया गया है।
इस घटना पर डीएसपी रविंद्र तोमर ने कहा कि फायरिंग करने वालों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। फतेहाबाद सीआईए पुलिस और सिटी पुलिस की टीमें आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही हैं। घायल की पहचान फतेहाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है और उसकी हालत गम्भीर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
