हरियाणा डेस्क: देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। जी हां, मुख्यमंत्री ने सभी डीसी, एसपी और सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं‘
तो वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने सैंपलिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने और एडवायजरी जारी करने के निर्देश भी जारी किए। सीएम ने कहा कि, शादी समारोह रात की बजाय दिन में किए जाएं और नवरात्रों के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम भी दिन में हों।
शादी समारोह में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति
अब शादी समारोह में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। सीएम ने कोरोना के चलते किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की। फिलहाल हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
