इंद्री लाडवा रोड पर एक बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए| गनीमत रही कि बस में मौजूद सवारियों को चोट नहीं आई और सभी यात्री सकुशल हैं। बस के ड्राइवर धर्मवीर ने बताया कि वह सुबह के समय इंद्री से सवारियां लेकर यमुनानगर की ओर जा रहा था जैसे ही वह फूसगढ़ गांव के पास सवारी चढ़ाने के लिए रूका तो सामने से आ रहे एक ट्रक जोकि बजरी से ओवरलोड था ने बस में सीधी टक्कर मार दी |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ट्रक ओवरलोड था या नहीं इस बारे में पुलिस ने कहा कि इस की तुलाई की जाएगी और उसके बाद ओवरलोड का भी चालान किया जाएगा|
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
