यमुनानगर, 1 अगस्त(वीणा अरोड़ा): नाबलिक को पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती के झूठे जाल में फसाया और फिर मौके का फायदा उठाकर युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर नाबलिक की इज्जत को तार तार कर दिया। मामला यमुनानगर के आजाद नगर कॉलोनी का है जहाँ एक नाबालिक धोके का शिकार हो गई। दोस्ती के बहाने युवक ने नाबालिक को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार लडकी को पहले फेसबुक पर दोस्त बनाया गया और बाद में लडका उससे बार बार मिलने की जिद करने लग गया। पर जब लडकी ने उससे मिलने की बात कही तो लडके ने लडकी को बीच रास्ते में ही कार में बिठाया और बैठते ही कार को स्टार्ट कर वहां से आगे ले गया। इस बीच कार में आरोपी का एक और दोस्त भी बैठा हुआ था। फेसबुक पर दोस्ती करने वाले एक आरेापी ने पहले तो लडकी के साथ मिटठी मिटठी बाते की और बाद में कार में उसके साथ जबरदस्ती कर उसकी इज्जत लूट ली। वाक्य यही नही थमा पहले तो एक ने लडकी की अस्मत को लूटा और बाद में उसके दोस्त ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। लडकी कार के बंद शीशों में चिल्लाती रही लेकिन उसकी आवाज तेज म्यूजिक और बंद शीशों में ही दब कर रह गई।
लडकी की इज्जत के साथ खेलने के बाद दोनों आरोपी उसे एक पार्क के पास छोडकर फरार हो गए। लडकी जैसे तैसे अपने घर पहुंची और उसने पूरा वाक्य अपने परिजनों को बताया। जिस पर परिजनों ने तुरंत इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दी और ऐसे में पुलिस ने आनन फानन में लडकी का मेडिकल करवाने के बाद रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों के खिलाफ गैग रेप व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है। फिल्हाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और ऐसे में पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड भी लेगी। ताकि पुलिस दूसरे आरोपी व जिस कार में रेप हुआ था उसे भी बरामद किया जा सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
