हरियाणा और दिल्ली का बाॅडर एक बार फिर से सील हो सकता है। जी हां, सही सुना आपने। हरियाणा दिल्ली के बाॅर्डर पर आपको एक बार फिर से सीलबंदी वाली परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस बात के संकेत हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने दिए हैं। दरअसल हरियाणा में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले तो दिल्ली से सटे राज्यों में ही देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थय मंत्री अनिल विज की माने तो पड़ोसी राज्य दिल्ली की वजह से ही हरियाणा में कोरोना के केस थमने का नाम ही नहीं ले रहे और अगर ये सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रहा तो बचाव के लिए हरियाणा- दिल्ली के बाॅर्डर सील ही करने पड़ेंगे।
वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने बीते दिनों जिमनास्टिक के खिलाड़ियों को तोहफा दिया था। उनके लिए जर्मनी से जिमनास्टिक की मशीनरी मंगवाई थी। मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्वास्थय मंत्री अनिल विज प्रदेश के विकास कार्याें को लेकर कामों का लेखा जोखा अपने अधिकारियों से लेते रहते हैं। बिमारी की हालत में भी वे अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
