फरीदाबाद: थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के करुणा नगर में 13 वर्षीय बच्चे पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार देव पुत्र नीरज अपने घर के पास वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका शहजाद नाम के लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
झगड़े के दौरान चाकू से हमला
आरोप है कि विवाद के दौरान शहजाद ने देव पर चाकू से कई वार कर दिए। परिजनों के मुताबिक बच्चे के पेट और छाती के अलावा हाथ पर भी चोटें आई हैं।
हमले के बाद देव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
पेट में गंभीर चोट, ऑपरेशन की तैयारी
डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पेट में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत को देखते हुए ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटाने के साथ आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
