Friday , 25 September 2026
संजय कॉलोनी में देर रात फायरिंग
संजय कॉलोनी में देर रात फायरिंग

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में देर रात फाय*रिंग, 8-10 राउंड गो*लियां चलने की सूचना;|

फरीदाबाद: संजय कॉलोनी में देर रात विवाद के बाद फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गली में करीब 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि सरिया और कांटा हटाने को लेकर दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई।

विवाद के बाद बुलाए गए कई लोग

आरोप है कि बहस के बाद दुकानदार की ओर से कई लोगों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

मारपीट के दौरान गली में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी है।

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुकान बंद कर फरार हुआ दुकानदार

घटना के बाद संबंधित दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे विवाद के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

फिलहाल फायरिंग करने वालों की तलाश जारी है। पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *