पंचकूला, 6 फरवरी(उमंग श्योराण):AJL प्लाट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मोती लाल वोहरा पेश हुए। इस मामले में बचाव पक्ष ने आज दस्तावेजों की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तत्कालीन समय में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन थे। वहीं आरोपी मोती लाल वोहरा AJL हाउस के चेयरमैन थे।प्लॉट आवंटन मामले में पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और मोती लाल वोरा के खिलाफ 1 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की गई थी।
बता दें, कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने सीएम रहते हुए नेशनल हेराल्ड की सब्सिडी एसोसिएट्स जनरल लिमिटेड (एजेएल) कंपनी को 2005 में 1982 की दरों पर प्लॉट अलॉट करवाया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
